Ghaziabad Corporation: ट्रिपल आर मुहिम मे गाजियाबाद निगम की परफॉर्मेंस नंबर वन 

Published On

 गाजियाबाद में पांच स्थाई और 40 अस्थाई केंद्र बनाए गए,जिन पर गाजियाबाद  नगर निगम की टीम  के जरिए  जोरो, शोरो से कार्यवाही की जा रही है:डॉ मिथिलेश कुमार

गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad Corporation नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देशानुसार शहर में रिड्यूस रीयूज रिसाइकल यानी ट्रिपल आर मुहिम को गाजियाबाद के सभी जोनो में  वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है। जिसके पांच स्थाई और  40 अस्थाई केंद्र बनाए गए हैं।  जिस पर  नगर निगम की टीम  के जरिए  जोरो, शोरो से कार्यवाही की जा रही है। गाजियाबाद नगर निगम की मुहिम  मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर के अंतर्गत ट्रिपल आर की मुहिम की सराहना उत्तर प्रदेश के साथ -साथ भारत वर्ष  में भी हो रही है।

यह भी पढ़ें:– इनकम का कोई सोर्स नहीं, फैमिली आईडी में इनकम 2.50 लाख

Ghaziabad-Corporation
Ghaziabad Corporation

क्या बोले एसबीएम के  नोडल अधिकारी | Ghaziabad Corporation

Ghaziabad-Corporation
Ghaziabad Corporation

स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम ) के नोडल अधिकारी डॉ मिथिलेश ने  बताया   कि नगर आयुक्त नितिन गौड़  के निर्देश के क्रम में ट्रिपल आर की शुरुआत हुई।  जिसमें ऐसी वस्तुएं जो उपयोगी नहीं है उनको केंद्र पर शहर के निवासी जमा कराते हैं और ऐसे लोग जिनके लिए वह वस्तुएं उपयोगी है केंद्र से ही प्राप्त कर रहे हैं गाजियाबाद नगर निगम टीम द्वारा अभियान वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि आर आर आर  मे गाजियाबाद नगर निगम नंबर वन चल रहा है।  पोर्टल पर चल रही कार्यवाही की पूरी जानकारी डाली जाती है।  जिसके अनुसार गाजियाबाद नगर निगम नंबर वन शो हो रहा है, जोकि  सराहनीय है, जिसकी प्रशंसा   मंत्री नगर विकास विभाग  मंत्री   ए. के.शर्मा के जरिए  भी ट्वीट करके की गई है।

शहर के पांचों जोनों में स्वच्छता को लेकर  तेजी से हो रहा कार्य | Ghaziabad Corporation

महापौर सुनीता दयाल और  नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देश के क्रम में शहर के पांचों जोनों में सफाई को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है। ट्रिपल  आर के अंतर्गत कचरा निस्तारण का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें   क्षेत्रीय पार्षदों का भी विशेष सहयोग निगम को मिल  हो रहा है। निगम के इस कार्य की चारो और सराहना हो रही है।

शहर में 5 जून तक  चलेगा जन जागरूकता अभियान  | Ghaziabad Corporation

  नगर आयुक्त नितिन गौड़ ने  निवासियों से सहयोग की अपील की  है।  5 जून तक उक्त कार्यक्रम जन जागरूकता हेतु चलाया जाएगा।  (Ministry of Housing and Urban Affairs.) MOHUA के मंत्री   हरदीप सिंह पुरी, सचिव मनोज जोशी तथा ज्वाइंट सेक्रेट्री रूपा मिश्रा   द्वारा गाजियाबाद नगर निगम  के जरिए  ट्रिपल आर के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना  की और साथ ही  निगम की इस मुहिम  की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश भी जारी किए गए।

About The Author

Related Posts