World Rabies Day: पालतू और निराश्रित श्वानों का टीकाकरण जरूर करवाएं: नगर आयुक्त  

Published On

गाजियाबाद नगर निगम ने मनाया वर्ल्ड रेबीज दिवस: 100 से अधिक श्वानों का किया टीकाकरण

  • गाजियाबाद नगर  ने शहर में रेबीज के प्रति जागरूकता अभियान का आयोजन किया

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। World Rabies Day: वर्ल्ड रेबीज दिवस के अवसर पर गाजियाबाद नगर निगम द्वारा एक व्यापक अभियान चलाकर शहर के 100 से अधिक श्वानों को रेबीज का टीका लगाया गया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, पशु प्रेमी और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा श्वानों का नियमित पंजीकरण के साथ-साथ रेबीज के टीकाकरण की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है। पांचों जोनों में अभियान चलाकर श्वानों को समय-समय पर टीका लगाने का कार्य किया जा रहा है। Ghaziabad News

नगर आयुक्त की अपील: जन-जन तक पहुंचे जागरूकता संदेश

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने पशु प्रेमियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से अपील की कि वे शहर के नागरिकों को रेबीज रोग के प्रति जागरूक करें। साथ ही, नगर निगम की  टीमें जन जागरूकता अभियान भी चला रही हैं ताकि श्वानों के टीकाकरण को सुनिश्चित किया जा सके।

विशेष अभियान: वसुंधरा और इंदिरापुरम में सक्रियता

वसुंधरा तथा इंदिरापुरम के अलावा निलाया ग्रीन, रामप्रस्थ और केडीपी ग्रैंड सवाना में भी विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इन क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर रेबीज रोग के खिलाफ कार्यवाही की गई। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए श्वानों का पंजीकरण एवं टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने पालतू तथा निराश्रित श्वानों का टीकाकरण जरूर कराएं और इस अभियान में सहयोग प्रदान करें। Ghaziabad News

यह भी पढ़ें:– समाजसेवी उद्योगपति प्रदीप सैनी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रमिक सम्मान दिवस पर किया सम्मानित

About The Author

Related Posts