शिक्षा और रोजगार
Ghaziabad Encounter: पुलिस मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी का चचेरा भाई पकड़ा
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद (रविन्द्र सिंह)। जनपद गाजियाबाद में सिपाही सौरभ की हत्या (Ghaziabad Saurabh murder case) से जुड़े एक और आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार कर लिया है। इस आरोपी की पहचान साजिद के रूप में हुई है, जो इस मामले में फरार चल रहा था। मसूरी थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपी के बीच देर रात मुठभेड़ हुई, जिसमें साजिद के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे तुरंत पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। Ghaziabad News
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि साजिद डासना से नाहल गांव की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर वेव सिटी थाने की पुलिस ने गाजीपुर मार्ग पर चेकिंग शुरू की। उसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का संकेत दिया गया, परंतु उसने बाइक को तेज़ी से मोड़ते हुए कच्चे रास्ते की ओर दौड़ा दिया। असमतल रास्ते में बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा।
खुद को घिरता देख साजिद ने पुलिस पर गोली चला दी | Ghaziabad News
पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख साजिद ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी साजिद के बाएं पैर में गोली लग गई। उसके पास से एक अवैध हथियार, कारतूस, एक खाली खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
इस पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए एसीपी वेव सिटी, श्रीमती प्रियाश्री पाल ने बताया कि यह मुठभेड़ रात लगभग 12:20 बजे मसूरी थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि सौरभ हत्याकांड के अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कई टीमें गठित की गई थीं। इसी क्रम में इंस्पेक्टर अनिल राजपूत के नेतृत्व में एक टीम को साजिद की जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। एसीपी ने बताया कि आरोपी साजिद नाहल गांव का निवासी है और सिपाही सौरभ की हत्या के मुख्य आरोपी कादिर का चचेरा भाई है। साजिद इस अपराध में सक्रिय रूप से शामिल था। पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। Ghaziabad News
Tripura Murder case: त्रिपुरा में लापता युवक के साथ दिल दहला देने वाली वारदात