सोना 170 रुपये फिसला, चाँदी भी 700 रुपये कमजोर

Published On

ईरान द्वारा कोई जवाबी कार्रवाई नहीं करने से तनाव कुछ कम हुआ है। (Sarafa Bazar)

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से (Sarafa Bazar) दिल्ली सरार्फा बाजार में मंगलवार को सोना 170 रुपये टूटकर 41,800 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव से स्थानीय बाजार में सोमवार को पीली धातु 41,970 रुपये प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गयी थी। ईरान द्वारा कोई जवाबी कार्रवाई नहीं करने से तनाव कुछ कम हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों ने शुरूआती कारोबार में आज मुनाफावसूली की। साथ ही रुपये में मजबूती लौट आने से पीली धातु पर दबाव रहा। चाँदी भी चार महीने के उच्चतम स्तर से 700 रुपये लुढ़ककर आज 48,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।

-अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोमवार को 1,582.59 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ने के बाद पीली धातु कुछ नीचे उतरी और 1,563.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई जिसका असर आज स्थानीय बाजार पर दिखा।

  • विदेश में मंगलवार को सोना हाजिर 3.40 डॉलर की तेजी के साथ यह 1,566.90 डॉलर प्रति औंस पर रही।
  • फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी आज 2.30 डॉलर की मजबूती में 1,571.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
  • चाँदी हाजिर 0.07 डॉलर की बढ़त में 18.16 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts