दहेज हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा जेल

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में नामजद आरोपी पति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। विगत रविवार की देर शाम क्षेत्र के गांव मवी में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में मृतका के पिता ने विवाहिता के पति समेत सुसराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया था। मंगलवार को पुलिस ने दहेज हत्या में नामजद किये गए आरोपी पीयूष को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी मृतका का पति बताया गया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन मौर्य ने बताया कि दहेज हत्या में नामजद आरोपी पति को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– बालिकाओं ने बनाई मनभावन राखियां

About The Author

Related Posts