कल होगी नगर निगम कार्यकारिणी के बैठक में शहर के विकास कार्यों पर अहम चर्चा 

Published On

प्रस्तावों का एजेंडा हुआ निगम कार्यकारिणी को जारी: अरुण कुमार

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। गाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक कल आयोजित होगी। निगम ने कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सहित 12 सदस्यों को एजेंडा जारी कर दिया है। महापौर  सुनीता दयाल के जरिए कार्यकारिणी की बैठक को लेकर नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक को पत्र लिखा था। उन्होंने कार्यकारिणी की बैठक बुलाने के लिए कहा गया था । इधर  नगर निगम में कार्यकारिणी की बैठक की पूरी तैयारी कर ली है। Ghaziabad News

नगर निगम कार्यकारिणी की यह नए बोर्ड की तीसरी बैठक होगी। इससे पहले एक सामान्य और दूसरी विशेष कार्यकारिणी की बैठक हो चुकी है। अभी तक बोर्ड की मात्र एक ही बैठक हो सकी है। इधर आशंका जताई जा रही है कि कल होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा होने के  आसार है।

क्या बोले अपर नगरायुक्त | Ghaziabad News

निगम सदन प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि महापौर ने 7 नवंबर को कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का प्रस्ताव भेजा गया था। उसके बाद से ही सभी विभागों से कार्यकारिणी में पेश करने के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। और एजेंडा तैयार कर लिया गया है। और महापौर और नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रस्तावों का एजेंडा तैयार कर कार्यकारिणी को जारी कर दिया गया है। कल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें:– World Cup 2023: पीएम मोदी ने विराट कोहली पर कह दी ये बड़ी बात….

About The Author

Related Posts