तुर्की व्यापार मेले में भारत प्रमुख भागीदार

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। विदेश व्यापार को बढ़ावा देने के लिए तुर्की में शुक्रवार से आयोजित हो रहे 87वें इजमीर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (Turkey Trade Fair) में भारत 75 कंपनियों के साथ प्रमुख भागीदार है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने आज यहां बताया कि तुर्की के तीसरे सबसे बड़े शहर इजमीर में सात सितंबर से शुरु हो रहे 87 वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में भारत खुद को ‘सोर्स’ के रुप में स्थापित करने का प्रयास करेगा।

मेले में भारत ने‘सोर्स इंडिया’नाम से मंडप स्थापित किया है, जिसमें 75 कंपनियों की भागीदारी है। भारत का मकसद तुर्की और आस-पास के देशों में भारतीय व्यापार को बढ़ाना है। यह मेला 11 सितंबर तक चलेगा।

मेले (Turkey Trade Fair) में भारत प्रमुख भागीदार देश है इसलिए मौके पर भारत का राष्ट्रगान गाया जाएगा और राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। मेले में भारतीय मंडप के लिए विशेष प्रतीक चिह्न बनाए गए हैं।

जानकारों के अनुसार तुर्की में भारतीय मशीनरी और मोटे अनाज के निर्यात की व्यापक संभावनाएं हैं। तुर्की में भारतीय राजदूत संजय भट्टाचार्य का कहना है कि दोनों देशों के बीच कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। भारतीय कंपनियों के लिए तुर्की के जरिए यूरोप के बाजार में भी प्रवेश करना आसान होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts