पर्यावरण सुधार में उद्योग बंधु भी सहयोग करें : नगर आयुक्त

Published On

औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्यों की रफ़्तार बढ़ाने के साथ नगरायुक्त ने की अपील

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले औद्योगिक क्षेत्र में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर विकास कार्यों के लिए विभागीय कार्यवाही को बढ़ा दिया गया है। इसी क्रम में निर्माण विभाग, उद्यान विभाग, प्रकाश विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्य की रफ्तार को तेज कर दिया गया है। निगम के पांचो जोन में सुविधाओं को दुरुस्त करते हुए निगम के संबंधित विभागीय अधिकारी कार्य कर रहे हैं। प्राथमिकता के आधार स्थान चयन कर लगातार कार्य किए जा रहे है। Ghaziabad News

नियमित सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए कवि नगर जोन अंतर्गत डोर -टू -डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु गाड़ियों का टाइमिंग बढ़ाया गया है, मोहन नगर जोन के अंतर्गत प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में कवि नगर में भी निर्माण विभाग तथा उद्यान विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में कार्य रफ्तार से कराए जा रहे हैंl प्रकाश विभाग ने आनंद इंडस्ट्रियल एरिया मोहन नगर में अभियान चलाया गया हाई मास्क तथा अन्य लाइटों को व्यवस्थित करते हुए मरम्मत की गई, लोहा मंडी कवि नगर इंडस्ट्रियल एरिया, बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी सफाई

व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए कूड़ा उठान को व्यवस्थित कराया जा रहा है, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में रोड का निर्माण भी कराया गया है इसी प्रकार एयर क्वालिटी के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र की कई सड़कों का सुधार कराया गया है, गाजियाबाद नगर निगम के सभी विभाग औद्योगिक क्षेत्र में भी विशेष कार्यवाही को प्रमुख रूप से कर रहे हैं। तथा शहर को प्रदूषण मुक्त करने का प्रयास जारी है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जहां निगम के सभी विभागों को औद्योगिक क्षेत्र में कार्यों पर विशेष जोर देते हुए रफ्तार बढ़ाने के लिए कहा गया है वही उद्योग बंधुओं से भी पर्यावरण सुधार को लेकर विशेष सहयोग की अपील भी की है। Ghaziabad News

यह भी पढ़ें:– Health Tips: चुनें, आपके लिए क्या है बेहतर, सीढ़ियाँ चढ़ना या पैदल चलना!

About The Author

Related Posts