इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह कसाना को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: गैर सरकारी संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना के इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत होने पर प्रतीक चिन्ह भेंट करके एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बुधवार को गैर सरकारी संगठन न्यू क्लीन इंडिया फाउंडेशन के कार्यकर्ता गांव पंजीठ निवासी पहलसिंह सैनी के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे। जहां पर उन्होंने विगत दिनों इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत हुए कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना को प्रतीक चिन्ह भेंट करके एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं भी ज्ञापित की। इस दौरान मुबारिक भड़ाना, कासिम भड़ाना, ब्रजभूषण सैनी, शहजाद आदि रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– गुलपुरा गांव की रोही में कीटनाशक दवा के प्रभाव से व्यक्ति की मौत

About The Author