शिक्षा और रोजगार
जय श्री राम : प्रधानमंत्री राम मंदिर भूमि पूजन के लिए अयोध्या रवाना
Published On
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन के लिये बुधवार सुबह रवाना हुए। मोदी आमतौर पर कुर्ता-पायजामा पहनते हैं किंतु भूमिपूजन में शामिल होने के लिए उन्होंने कुर्ता के साथ धोती पहनी हुई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के अयोध्या रवाना होने पर ट्विटर पर तस्वीर साझा की है जिसमें मोदी गोल्डन सुनहरे रंग का कुर्ता और धोती पहने नजर आ रहे हैं। मोदी ने गले में सफेद रंग का शॉल डाला हुआ है और वह हाथ जोड़े हुए विमान की सीढ़ियों की तरफ बढ़ रहे हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।