Delhi Elections 2025: केजरीवाल सरकार ने लगाए दिल्ली में कूड़े के पहाड़: भाजपा

Published On

Delhi Assembly Elections 2025: नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ता जा रहा है। रविवार को भाजपा नेता विजय गोयल और पार्टी कार्यकर्ता गाजीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने दिल्ली सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान, प्रदर्शनकारियों ने ‘कूड़े के पहाड़ के जिम्मेदार केजरीवाल सरकार’ लिखे हुए पोस्टर भी लहराए। Delhi Elections 2025

भाजपा नेता विजय गोयल ने प्रदर्शन के दौरान आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली में कोई काम नहीं हुआ है। यहां गाजीपुर में एक विशाल कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है, जिसे हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। केजरीवाल सरकार ने कूड़े के पहाड़ को हटाने का जो वादा किया था, वह अभी तक अधूरा है। कूड़े का पहाड़ हटाने के नाम पर सिर्फ राजनीति हो रही है। इस कूड़े के पहाड़ को हटाने के बजाय लोगों को यहां से शिफ्ट करने की बात की जा रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने कूड़े के ढेर की समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। भाजपा के सर्वे में पर्यावरण सबसे बड़ा मुद्दा था। यमुना का पानी गंदा है, वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है और कूड़े के पहाड़ दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के पास समस्याओं का समाधान नहीं है, वह केवल राजनीति कर रहे हैं। दिल्ली की जनता अब केजरीवाल सरकार को पहचान चुकी है। Delhi Elections 2025

Kurukshetra Family Murder: ख़त्म कर पूरा परिवार खुद भी की ख़ुदकुशी!

About The Author

Related Posts