‘‘जेल में हुई हैं कई हत्याएं! तिहाड़ में दिल्ली सीएम की जान को खतरा’’

Published On

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में मारपीट की घटना होने के बाद आम आदमी पार्टी को यह डर सता रहा है कि दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है। Arvind Kejriwal News

वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी बार-बार यह आरोप मढ रही है कि अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रची जा रही है, ये दावे तिहाड़ जेल में दो गुटों में हुई कथित हाथापाई के बाद किए जा रहे हैं। आप नेता संजय सिंह, जो दिल्ली शराब नीति मामले में भी जेल गए थे, ने कहा कि क्या आपको पता है कि तिहाड़ जेल में कई हत्याएं हुई हैं।

केजरीवाल के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसका जवाबदेह कौन होगा?

इसलिए मैं कहता हूं कि अरविंद केजरीवाल की जान को जेल में खतरा है, उनके खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है और वे अरविंद केजरीवाल की जिंदगी से खेल रहे हैं, तो कोई भी इस पर विश्वास क्यों नहीं करता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के साथ कोई अनहोनी होती है तो उसका जवाबदेह कौन होगा?” उन्होंने कहा कि भाजपा शातिर और बहुत ही खतरनाक है। Arvind Kejriwal News

Lok Sabha Election 2024: 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 28,758 बूथों पर मतदान कल

About The Author

Related Posts