एमवे के सीईओ बने मिलिंद पंत

Published On

नयी दिल्ली 12 अक्टूबर (एजेंसी)- डायरेक्ट सेल करने वाली कंपनी एमवे ने मिलिंद पंत (Milind Pant )को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पंत की नियुक्ति दो जनवरी 2019 से प्रभावी होगी। पंत इससे पहले पिज्जा हट और यूनीलीवर जैसी कंपनियों में अपनी सेवायें दे चुके हैं।

उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से प्रबंधन में स्नातकोत्तर किया है। कंपनी का कहना है कि वर्ष 1959 में कारोबार शुरूआत करने के बाद पहली बार एमवे में सीईओ की नियुक्ति की गयी है। यह अब तक पारिवारिक कारोबार रहा है। एमवे जे वैन एंडल और रिच डेवोस द्वारा शुरू किया गया था। फिलहाल स्टीव वैन एंडल कंपनी के चेयरमैन और डग डेवोस कंपनी के प्रेसीडेंट हैं।
फोटो 06

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो

About The Author

Related Posts