पूर्व पर्यटन मंत्री पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराकर 50 लाख लेकर सुलह करने वाली महिला, पति गिरफ्तार

Published On

क्राइम ब्रांच ने दंपती को वसूली के आरोप में पकड़कर भेजा जेल

  • कोर्ट के आदेश पर पूर्व मंत्री अशोक यादव ने महिला के खिलाफ दर्ज कराई थी एफआईआर

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री अशोक यादव पर दुष्कर्म की झूठी एफआईआर दर्ज कराकर 50 लाख रुपये की वसूली करने वाली महिला और उसके पति को क्राइम ब्रांच व शिकोहाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला वर्ष 2019 का है। शिकोहाबाद क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पूर्व मंत्री के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बाद में पीड़िता ने रुपये लेकर केस वापस ले लिया। इसके बाद जुलाई 2022 में अशोक यादव ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर महिला पर मामला दर्ज हुआ था।

इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में थाना शिकोहाबाद पुलिस एवं अपराध शाखा की टीम ने संयुक्त कार्यवाही में रायसिंह उर्फ विशाल उर्फ कोठारी पुत्र जोर सिंह एवं उसकी पत्नी पिन्की पत्नी राय सिंह उर्फ विशाल निवासीगण भूडगड्डा थाना एका फिरोजाबाद हाल निवासी शम्भू नगर शिकोहाबाद को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को शम्भू नगर से गिरफ्तार किया गया है। Firozabad News

जानकारी के मुताबिक 19 फरवरी 2019 को पूर्व मंत्री अशोक यादव पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पति के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। तत्कालीन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार चौहान ने महिला से पूछताछ के बाद पूर्व मंत्री के घर पर दबिश दी थी । महिला ने आरोप लगाया था कि पूर्वमंत्री अशोक यादव ने सुबह छह बजे फोन कर स्टेशन रोड स्थित अपनी कोठी पर बुलाया और उसे कमरे में अकेले ले जाकर दरवाजा बंद कर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद 9 जुलाई 2022 को पूर्व पर्यटन मंत्री अशोक यादव ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि शंभू नगर शिकोहाबाद निवासी महिला और उसके पति ने उनके खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मामला कराया था। महिला ने हनी ट्रैक कर ब्लैकमेल करने के उद्देश्य झूठा केस दर्ज कराया। अशोक यादव के प्रार्थना पत्र पर तथा कोर्ट के आदेश पर महिला नेत्री पिंकी और उसके बाद राय सिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आज शनिवार 31 जनवरी को दोनों को गिरफ्तार किया गया है। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– चोरी करने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार, 12 लाख की संपत्ति बरामद

About The Author

Related Posts