प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने किया निरीक्षण, निगम के कार्यों को सराहा

Published On

 नगर आयुक्त  विक्रमादित्य सिंह मलिक के साथ की  स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर  विशेष चर्चा

गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने नगर निगम (Municipal Council) के जरिए चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजनाओं की क्रियाशीलता और प्रगतिशील परियोजनाओं की वास्तविक प्रगति को परखा। निरीक्षण के दौरान जल निगम के अधिकारियों ने प्रमुख सचिव को प्रताप विहार स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं प्रयोगशाला के वॉटर ट्रीटमेंट तकनीकी और वर्क स्पीड के बारे में बताया गया। प्रमुख सचिव ने जल निगम के अधिकारियों को इस कार्य की रफ्तार बढ़ाने के  निर्देश दिए। Ghaziabad News

निरीक्षण के बाद  उन्होंने  गेस्ट हाउस में नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक के दौरान नगर आयुक्त  विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नगर निगम के जरिए  कराये जा रहे विकास कार्य, शहर को प्रदूषण मुक्त करने को लेकर चलाये जा रहे अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम सहित अन्य कार्यों की जानकारी दी। नगर आयुक्त  की मौजूदगी में नगर निगम के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष ने अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की प्रेजेंटेशन दी। जल निगम से मुख्य अभियंता आरके पंकज द्वारा भी अधिकारियों के साथ जल निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रेजेंटेशन दी गई। प्रमुख सचिव ने म्युनिसिपल कमिश्नर को स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया और ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

स्मार्ट कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का किया निरीक्षण | Ghaziabad News

अधिकारियों संग  बैठक के बाद प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने गोविंदपुरम स्थित नगर निगम के स्मार्ट कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश ने स्मार्ट कूड़ा  ट्रांसफर स्टेशन की विस्तृत जानकारी प्रमुख सचिव को दी। नगर आयुक्त  ने बताया कि किस तरह से नगर निगम के जरिए  कविनगर जोन के कचरे को कैप्सूल के माध्यम से एक स्थान पर लाकर तकनीकी माध्यम से बिना प्रदूषण फैलाए प्रोसेस यूनिट तक भेजा जाएगा। प्रमुख सचिव ने स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन की सराहना करते हुए नगर निगम के कामों की तारीफ की। जिन परियोजनाओं की रफ्तार धीमी है उसे तेज करने का निर्देश दिया।

प्रोजक्टों पर जनप्रतिनिधियों, स्कूल  के छात्रों एवं गणमान्य लोगों को विजिट कराएं :प्रमुख सचिव

प्रमुख सचिव ने कहा कि नगर निगम द्वारा किये जा रहे अच्छे कामों की जानकारी शहरवासियों तक पहुंचाई जाये। उन्होंने म्युनगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को पब्लिक इंगेजमेंट करते हुए जन जागरूकता पर विशेष फोकस करने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव ने कहा कि जल निगम और नगर निगम के प्रोजेक्ट स्थलों पर जनप्रतिनिधियों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, स्कूल कॉलेज के छात्रों एवं शहर के गणमान्य लोगों को विजिट कराने का निर्देश दिए। स्वच्छता को लेकर लोगों में जन जागरूकता फैलाया जाये। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव नगर निगम के कार्यों  से प्रसन्न नजर दिखे ।

प्रमुख सचिव के निरीक्षण में यह रहे मौजूद

 प्रमुख सचिव के निरीक्षण के दौरान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, जीएम जल आनंद त्रिपाठी, चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, निगम  प्रकाश प्रभारी आश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, सीटीओ  डॉ संजीव कुमार सिन्हा, उद्यान प्रभारी  डॉ अनुज, डॉ. आशीष, अधिशासी अभियंता उनमेश शुक्ला सहित नगर निगम एवं जल निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। Ghaziabad News

यह भी पढ़ें:– Firozabad: किसान की कुचलकर हत्या करने का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

About The Author

Related Posts