राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.79 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण, 4.14 करोड़ रुपये का सेटलमेंट

आपसी समझौते से निपटे हजारों केस, शामली में राष्ट्रीय लोक अदालत सफल

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली के तत्वावधान में शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इंद्रप्रीत सिंह जोश ने दीप प्रज्वलित करके व फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी कैराना शिवाजी यादव समेत न्यायिक अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शामली द्वारा 26, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एससी/एसटी) द्वारा 176, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) द्वारा 04, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(एफटीसी) द्वारा 01 मामले का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 3102, सिविल जज सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली द्वारा 961, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कैराना द्वारा 423 , सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कैराना ने 109, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) शामली द्वारा 730, न्यायिक मजिस्ट्रेट शामली ने 1051 मामलों का निस्तारण किया गया। जनपद के न्यायालयों में कुल 6584 वादों का निस्तारण करते हुए लगभग 79,33,742 रुपये का सेटलमेंट कराया गया।

वहीं, राजस्व न्यायालयों में 1,72704 मामलों का निस्तारण हुआ। बैंक से संबंधित 354 प्री-लिटिगेशन मामलों में 3,33,80,772 रुपये का समझौता कराया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,79,642 मामलों का निस्तारण हुआ और 4,14,35,874 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट कराया गया। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली ने लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया।

Kairana

About The Author

Related Posts