ज्ञानस्थली में एकल गीत गायन प्रतियोगिता आयोजित

Published On

मीरांपुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Miranpur News: ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित इन्टर- हाउस ‘एकल- गीत गायन’ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया तथा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। भक्ति एवं वीर रस की थीम पर आधारित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। Miranpur News

कक्षा 6 से कक्षा 8 (जूनियर वर्ग) के बच्चों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 24 प्रतियोगियों ने अपने-अपने सदन का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में यमुना सदन ने 365 अंकों के साथ प्रथम, गंगा सदन ने 333 अंकों के साथ द्वितीय तथा कावेरी सदन ने 320 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। खुशी वर्मा ने अपने गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ द्वारा श्रोताओं में उत्साह एवं उमंग का संचार किया वहीं मोहम्मद अरशद ने अपने गीत ‘ये देश है वीर जवानों का..’ के माध्यम से माहौल को देश भक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। Miranpur News

छात्रा आनया द्वारा ‘राम आएँगे….’ अवनी धीमान द्वारा महाभारत के टाइल गीत ‘है कथा संग्राम की..’ शौर्य सैनी द्वारा ‘ऐ वतन’ की प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर कर दिया। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने कहा कि गीत और संगीत हमारे जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। उन्होंने कहा कि मंच पर आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने से जो आत्मविश्वास पैदा होता है वह जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन जूनियर वर्ग की नव्या, पर्ल सुखीजा, खुशी एवं अनिका ने किया। निर्णायक मण्डल में नीरा तोमर, सोनिया धीमान एवं मीनाक्षी अरोरा की भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत अध्यापक शिवोम शर्मा के अलावा सुगंध वशिष्ठ, रंजीता, अमित धीमान, नेहा राजवंशी, पूजा चौधरी एवं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। Miranpur News

यह भी पढ़ें:– Heavy Rainfall Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, फंसे लोग! IMD ने जारी किया अलर्ट

About The Author

Related Posts