मादक पदार्थ की सूचना पर संदिग्ध गाड़ी पकड़ी, जांच के बाद छोड़ी

Published On

गांव भूरा निवासी एक व्यक्ति की बताई गई है पकड़ी गई थार-रॉक्स

  • गाड़ी पर लगा था जिला पंचायत के वार्ड संख्या-10 के भावी प्रत्याशी का पंपलेट

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ होने की सूचना पर झिंझाना फ्लाईओवर के नीचे एक थार-रॉक्स गाड़ी को पकड़ लिया। हालांकि बाद में गाड़ी को जांच करने के बाद छोड़ दिया गया। पकड़ी गई गाड़ी क्षेत्र के गांव भूरा निवासी एक व्यक्ति की बताई गई है। Kairana News

मंगलवार रात्रि करीब दस बजे कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कस्बे के झिंझाना फ्लाईओवर के नीचे एक संदिग्ध थार-रॉक्स गाड़ी को पकड़ लिया। गाड़ी के पकड़े जाने पर मौके पर लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद पुलिस टीम पकड़ी गई गाड़ी को कोतवाली ले आई। जहां पर जांच के बाद गाड़ी को छोड़ दिया गया। पुलिस द्वारा पकड़ी गई गाड़ी क्षेत्र के गांव भूरा निवासी एक व्यक्ति की बताई जा रही है। विगत वर्ष उक्त व्यक्ति का लड़का अपनी नई नवेली दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर आया था, जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा हुई थी। Kairana News

पकड़ी गई गाड़ी के पिछले शीशे पर जिला पंचायत वार्ड संख्या-दस के भावी प्रत्याशी के नाम का पंपलेट भी लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त होने की सूचना पर पुलिस ने इस गाड़ी को पकड़ा था। गाड़ी को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी कस्बे की इमामगेट चौकी पर तैनात बताए गए है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि रूटीन जांच के दौरान गाड़ी की चेकिंग की गई थी। कागजात आदि पूरे मिलने पर गाड़ी को छोड़ दिया गया। गाड़ी से किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ नही मिला। Kairana News

यह भी पढ़ें:– पुष्प मालाएं पहनाकर लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

About The Author

Related Posts