हज यात्रियों को प्रशिक्षण देकर किया गया टीकाकरण

Published On

कस्बे के प्राचीन मदरसा इशाअतुल इस्लाम एक दिवसीय विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित, 192 आजमीन-ए-हज ने लिया प्रशिक्षण में भाग

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित मदरसा इशाअतुल इस्लाम में हज यात्रा-2026 हेतु प्रस्थान करने वाले यात्रियों के लिए विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 192 यात्रियों को प्रशिक्षण देकर टीके लगाए गए।

मंगलवार को टीकाकरण हेतु आयोजित शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामली डॉ. अनिल कुमार, हज समिति उत्तर प्रदेश के सदस्य मोहम्मद कामरान खान, जिला समाज कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी, डीआईओ करण चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया, डॉ. परवेज़ तालिब (टीका प्रबंधक), अशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. अतुल कुमार, मदरसे के नाज़िम मौलाना बरकतुल्लाह अमीनी तथा पत्रकार संगठन कैराना के सुधीर चौधरी व संरक्षक मेहराब चौधरी तथा वरिष्ठ पत्रकार मेहरबान अली कैरानवी द्वारा किया गया। Kairana News

हज प्रशिक्षक हाजी मोहम्मद हाशिम ने बताया कि वैक्सीनेशन प्रक्रिया में 99 पुरुष और 93 महिलाएं शामिल रहीं। चीफ मेडिकल ऑफिसर ने आज़मीन की सुविधा और व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश दिए थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशानुसार शिविर के संचालन के लिए चिकित्सा एवं सहायक कर्मी समय पर उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. पंकज बंसल, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. मीनाक्षी, औषधि वितरक मोहम्मद अली, स्टाफ नर्स निर्मला, नरेश शर्मा, संजू व रीना, वार्ड सहायक सुरेंद्र व रविंद्र तथा परिचर साहिल वीर आदि शामिल है।

वहीं, कैंप को सफल बनाने में हाजी मोहम्मद हाशिम, ताहिर हसन सिद्दीकी, हाजी अनीस खान, पीरजी हाजी एहतेशामुल हक उस्मानी, हाजी खुर्शीद सिद्दीकी, मास्टर समीउल्लाह खान, डॉ. अजमतुल्ला खान, हाजी तस्लीम, शफीक अहमद कुरैशी, मास्टर साजिद कांधला, शाहिदीन अंसारी, हाजी अबरार शम्सी, मोहम्मद सलमान, तंजीम अहमद, हाजी ज़ाहिद, चौधरी सलीम, शमीर खान, डॉ. अनवार अहमद, इंतज़ार अंसारी और कारी मोहम्मद साजिद का प्रशंसनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें:– Haryana: मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना: जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान

About The Author

Related Posts