सामूहिक दुराचार मामले में टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Gang Rape Case: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फॉरेंसिक व फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहन जांच पड़ताल की। वहीं, एक दिन पूर्व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। विगत सोमवार को क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही चार युवकों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म करने तथा सोने की चैन व कुंडल छीनने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर अभियोग दर्ज कराया था। Kairana News

बताया गया है कि मुकदमा दर्ज होने के पश्चात फॉरेंसिक व फील्ड यूनिट की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर टीम ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। बताया गया है कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कसाना ने भी सोमवार देर शाम मुकदमें में बताए गए घटनास्थल पर पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल की थी। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की थी। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Biogas: चार गांवों ने की बायोगैस फैक्ट्रियों को बंद कराने की मांग

About The Author

Related Posts