Kairana Traffic Police: ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से लोगों में नाराज़गी, शहर में निकलना हुआ मुश्किल

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Traffic Police  News: नगर में इन दिनों ट्रैफिक नियमों के नाम पर चालान की कार्रवाई तेज़ हो जाने से लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है। रमज़ान के महीने में लोगों का बाइक और चार पहिया वाहनों से शहर में निकलना मुश्किल हो गया है, क्योंकि ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलती गाड़ियों तक के ई-चालान काटे जा रहे हैं। Kairana News

कस्बे के कांधला अड्डा, शामली बस स्टैंड, कोतवाली गेट के सामने, कचहरी गेट, झाड़खेड़ी रोड और चौक बाजार जैसे प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मी खड़े होकर गुज़रने वाली बाइकों की फोटो खींच रहे हैं और उसी आधार पर ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार पुलिस बिना वाहन रोके ही चलती बाइक की फोटो लेकर चालान कर देती है, जिससे बाजार आने-जाने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। नागरिकों का कहना है कि कई लोग पास के बाज़ार में छोटे-मोटे काम से जाते हैं, लेकिन उनके भी चालान कर दिए जाते हैं, जिससे आम नागरिकों में नाराज़गी बढ़ रही है।

लोगों का कहना है कि यदि किसी से ट्रैफिक नियम का उल्लंघन होता है तो पुलिस को वाहन रोककर कारण बताना चाहिए और मौके पर ही चालान करना चाहिए। शहर के लोगों ने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ चालान की कार्रवाई भी पारदर्शी और नियमों के अनुरूप की जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। Kairana News

यह भी पढ़ें:– मीरापुर थाने में नवनिर्मित सुविधाओं का एसएसपी ने किया उद्घाटन

About The Author

Related Posts