दुखद : उत्तर पश्चिम दिल्ली में घर की छत गिरने से दो की मौत, अन्य दो घायल

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बेगमपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गयी और अन्य दो घायल हो गये। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बेगमपुर इलाके में आज सुबह एक मकान की छत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी और कर्मियों मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों ने चार लोगों को मलबे में फंसा पाया।

बचावकर्मियों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा इस हादसे में सभी घायलों को पास के अम्बेडकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सोनू (30) और केदार (65) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में प्रमोद और अनिल का उपचार किया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts