UP Bullet Train Project: यूपी अब दूर नहीं, इन गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी नई बुलेट ट्रेन, जमीन का होगा अधिग्रहण, किसानों की चांदी

UP Bullet Train Project: यूपी अब दूर नहीं, इन गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी नई बुलेट ट्रेन, जमीन का होगा अधिग्रहण, किसानों की चांदी

Sach Kahoon Picture
Published On

UP Bullet Train Project:  नई दिल्ली, अनु सैनी। केंद्र सरकार ने यूपी के लिए बड़े हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा कर दी है। सबसे अहम प्रोजेक्ट दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर माना जा रहा है। रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw के अनुसार दिल्ली-लखनऊ-वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड कॉरिडोर पर तेजी से काम आगे बढ़ाया जा रहा है। इस रूट में यूपी के कई बड़े शहर जुड़ेंगे।

सरकार के दावों के मुताबिक संभावित यात्रा समय इस प्रकार हो सकता है: UP Bullet Train Project

  • दिल्ली से आगरा — करीब 58 मिनट
  • दिल्ली से लखनऊ — करीब 2 घंटे 12 मिनट
  • दिल्ली से वाराणसी — करीब 3 घंटे 33 मिनट
  • लखनऊ से अयोध्या — करीब 35 मिनट
  • उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हाई स्पीड रेल परियोजना रायबरेली जिले के करीब 60 गांवों से होकर गुजरेगी। इससे जिले के कई इलाकों में जमीन अधिग्रहण और विकास कार्य तेज होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यह रूट रायबरेली की चार प्रमुख तहसीलों — महाराजगंज, सदर, ऊंछाहार और सलोन — से होकर निकलेगा।

    महाराजगंज तहसील के गांव

    सरौरा, चुरवा, इसिया, नीम टीकर, टोडरपुर, बछरावां, बन्नावां, कंदावा और खैरहनी जैसे गांव इस परियोजना के दायरे में बताए जा रहे हैं।

    सदर तहसील के गांव

    जोहवाशर्की, दतौली, कनहट, प्यारेपुर, हिडइन, हिलालगंज, गुलूपुर, अजमतउल्लागंज, अरिवार, ढोंढरी, सानिकमऊ, देदौर, दरीबा, रसूलपुरगुंडा, चंदौली, नकफलहा, विनोहरा, फकरूलहसनखेड़ा, मछेछर, सैदनपुर, सुलखियापुर, खनुआ, बेलाभेला, उदरहटी, एकौना और चकवलिहार शामिल हैं।

    ऊंछाहार तहसील के गांव

    हरदी टीकर, चंदौली, धर्मदासपुर, सरायश्रीबख्स, केवलपुर, बरेठा, मोहनपुर, गोपियापुर, जगतपुर, धोबहा, जिगना, रोझइया, भीखमशाह रोझइया, गोकुलपुर, इटौराबुजुर्ग, सलारपुर, मिर्जापुर ऐहारी, नंदौरामाफी, डिडौली, छतौनामरियानी, रघुनापुर, लबेदा, उमरन, भवानीदीपुर, कमालपुर, लक्ष्मणगंज, बछइयापुर, मरहाममऊ और रसूलपुर गांव शामिल बताए जा रहे हैं।

    सलोन तहसील के गांव

    मिरजहापुर, कमालपुर, डोमापुर और कोदारी समेत कई गांव इस कॉरिडोर का हिस्सा हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, परियोजना को लेकर सर्वे और जमीन संबंधी प्रारंभिक प्रक्रिया चल रही है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से अंतिम अधिसूचना और निर्माण की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। बुलेट ट्रेन परियोजना पूरी होने के बाद रायबरेली समेत पूर्वांचल के कई जिलों को तेज रफ्तार रेल कनेक्टिविटी का फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हालांकि अभी तक यूपी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की आधिकारिक शुरुआत की तारीख घोषित नहीं हुई है। फिलहाल DPR (Detailed Project Report), सर्वे और शुरुआती तैयारियों का काम चल रहा है। भारत की पहली बुलेट ट्रेन Mumbai–Ahmedabad High-Speed Rail Corridor पर 2027 से चरणबद्ध संचालन शुरू होने की संभावना बताई जा रही है। इसके बाद यूपी वाले कॉरिडोर पर निर्माण और तेज होने की उम्मीद है

 

About The Author

Ad Ad

Related Posts