चौधरी सिताब सिंह आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप व अन्य पदाधिकारियों का चौधरी सिताब सिंह आवास पर समर्थकों द्वारा पटके पहनाकर स्वागत किया गया। मंगलवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप कैराना पहुंचे। जहां पर कस्बे के मुख्य पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित चौधरी सिताब सिंह के आवास पर पहुंचने पर उनका अभिनंदन किया गया। Kairana News

इस दौरान स्वर्गीय सिताब सिंह के ज्येष्ठ पुत्र गुरदीप चौधरी ने उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर पटका पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं ज्ञापित की। इसके अलावा, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सैनी व जिलामंत्री शक्ति सिंघल को भी पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपक चंद्रा, दिनेश गौतम, अनुज रावल एडवोकेट, इंजीनियर नितिन वर्मा, सोनिम चौधरी, राहुल चौहान, इंजीनियर विनीत चौहान, विजय चौहान एडवोकेट, देवराज चौहान, अजीत चौहान, अशोक कश्यप, शुभम कुमार आदि मौजूद रहें। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Heart Attack: बीईओ सतीश शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन, छाया शोक

About The Author

Related Posts