Nainital News: हरियाणा के पर्यटकों का वाहन खाई में गिरने से 7 की मौत, 24 घायल

Published On

नैनीताल (एजेंसी)। Nainital News हरियाणा के हिसार से नैनीताल घूमने आये पर्यटकों का वाहन रविवार देर शाम खाई में गिरने से सात पर्यटकों की मौत हो गयी जबकि 24 लोग घायल हो गये। घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीएन मीणा के अनुसार हरियाणा के हिसार से पर्यटकों का एक दल कुछ दिन पूर्व नैनीताल घूमने आया था। पर्यटकों का दल आज देर शाम को वापस लौट रहा था। इसी दौरान नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर उनका वाहन घटगड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 31 लोग सवार थे। road accident

इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में चालक समेत पांच महिला एवं एक बच्चा शामिल हैं। सभी घायलों को खाई से निकाल कर सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना की अन्य वाहन चालकों की ओर से पुलिस को दी गयी। तत्काल नैनीताल, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) कालाढूंगी थाना के अलावा हल्द्वानी की पुलिस को मौके के लिये रवाना किया गया। एसएसपी मीणा भी स्वयं मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य को संचालित किया। अंधेरा होने के चलते राहत कार्य में कुछ दिक्कतें आयी।

पुलिस ने जनरेटर की व्यवस्था की और राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया। इसके बाद बमुश्किल घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला जा सका। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है जबकि घायलों में अधिकांश हिसार के रहने वाले हैं। जिलाधिकारी वंदना ने भी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

About The Author

Related Posts