हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home कैथल बीमा के नाम प...

    बीमा के नाम पर लाखों रुपए ठगने वाला आरोपी काबू

    Kaithal News
    Kaithal News: बीमा के नाम पर लाखों रुपए ठगने वाला आरोपी काबू

    कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: बीमा के नाम पर लाखों रुपए ठगी करने के मामले की जांच करते हुए आरोपी उत्तम नगर वेस्ट दिल्ली निवासी संजय कुमार को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ढांड क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक महिला की शिकायत अनुसार उसने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में बीमा पॉलिसी ली है। उसके पास 23 अगस्त को कॉल आई कि आपका कोरियर आया है। Kaithal News

    आप बीमा लोकपाल विभाग में कार्यरत विजय ठाकरे से बात करें। उसने दिए गए नंबर पर बात की तो फोन सुन रहे व्यक्ति ने कहा कि वह बीमा लोकपाल विभाग से बोल रहा है। उसने जो पॉलिसी ली थी, एजेंट ने उसका पैसा शेयर मार्केट में लगा दिया था। इसमें आपको काफी मुनाफा हुआ है। आपका 375780 रुपये का चेक बना हुआ, जिसकी स्टांप ड्यूटी फीस 15 हजार 200 रुपये बनती है। आरोपी ने उसे खाता नंबर दिया और रुपये डालने के लिए कहा। फोन करने वाले ने कहा कि आपका चार्ज भी लगेगा, जिसके 25 हजार 200 रुपये दिए गए खाते में डलवाने होंगे। आरोपी के कहे अनुसार उसने दिए गए बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। Kaithal News

    बाद में आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर उससे कुल नौ लाख 57 हजार 100 रुपये विभिन्न खातों में धोखाधड़ी से डलवा लिए। इस धोखाधड़ी बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया। उपरोक्त आरोपी संजय कमीशन पर अपने बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर करवाता था। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस द्वारा पहले ही 3 अन्य आरोपियों को काबू किया जा चुका है। आरोपी संजय कुमार को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जिसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– रानियां सब डिवीजन बनाने को लेकर संघर्ष किया जाएगा तेज: बांगा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here