हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान देहदानी के पर...

    देहदानी के परिजनों को मलकाना खुर्द ग्राम पंचायत ने किया सम्मानित

    Kesrisinghpur News
    देहदानी के परिजनों को मलकाना खुर्द ग्राम पंचायत ने किया सम्मानित

    घणजातियां में शोकमयी नामचर्चा आयोजित | Kesrisinghpur News

    केसरीसिंहपुर (सच कहूँ न्यूज)। देहदानी हमीर इन्सां के नामित शोकमयी नामचर्चा का आयोजन घणजातियां में किया गया। नामचर्चा में देहदानी के परिजनों को ग्राम पंचायत मलकाना खुर्द की सरपंच चरणजीत कौर ने प्रशंसा पत्र देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परिवार को डेरा सच्चा सौदा की साध संगत द्वारा भी प्रशंसा पत्र भेंट किया गया। हमीर सिंह बुधरवाली दरबार की लंगर समिति के सेवादार थे। उन्होंने जीते जी मानवता की सेवा की और मरणोपरांत शरीरदान करके अमर हो गए। Kesrisinghpur News

    शोकमयी नामचर्चा में देहदानी के परिजन सगे संबंधी रिश्तेदार ग्राम पंचायत सरपंच व पंच गांव के प्रमुख लोगों सहित डेरा सच्चा सौदा के 85 मेंबर, लंगर समिति के जिम्मेवार, ब्लॉक प्रेमी समिति के सेवादारों सहित साध संगत उपस्थित रही। नामचर्चा में कविराज लविश इन्सां, नायब इन्सां, अंग्रेज इन्सां, गुरविंदर इन्सां, चन्ना सिंह कमल इन्सां, अनमोल इन्सां, सुखदेव इन्सां ने पवित्र ग्रंथो से शब्द सुनाए।

    स्टेट 85 मेम्बर गोकुल इन्सां ने दरबार की हिदायतों को बारे में साध संगत को अवगत करवाया और देहदानी के परिजनों को प्रशंसा पत्र समर्पित किया। ग्राम पंचायत मलकाना खुर्द की सरपंच चरणजीत कौर ने भी परिवार को प्रशंसा पत्र देकर समानित किया। इस अवसर पर 85 मेंबर केवल इन्सां पुरुषोत्तम बहल योगेश चुघ गुरविंदर सिंह गुरुभेज सिंह व बहन किरण इन्सां आदि उपस्थित रहे। Kesrisinghpur News

    Punjab Panchayat Election: चुनावों पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here