हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश शेयर बाजार ने...

    शेयर बाजार ने गंवाई तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी एक प्रतिशत से अधिक लुढ़का

    Stock Market sachkahoon

    मुंबई (एजेंसी)। ब्याज दरों में बढ़ोतरी और वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार सुस्त पड़ने की आशंका से विदेशी बाजारों में आई गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी पिछले दो दिनों की तेजी गंवाकर आज एक प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 709.54 अंक गिरकर 52 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 51,822.53 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 225.50 अंक टूटकर 15,413.30 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 1.53 प्रतिशत उतरकर 21,178.06 अंक और स्मॉलकैप 1.11 प्रतिशत फिसलकर 23,854.62 अंक पर रहा।

    इस दौरान बीएसई में कुल 3440 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2081 में बिकवाली जबकि 1250 में लिवाली हुई वहीं 109 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 45 कंपनियां गिरावट जबकि शेष पांच तेजी में रही। चौतरफा बिकवाली से बीएसई के सभी 19 समूह गिर गए। बेसिक मैटेरियल्स 2.67, ऊर्जा 2.24, यूटिलिटीज 2.08, धातु 4.96, तेल एवं गैस 2.06, रियल्टी 2.24 और टेक समूह के शेयर 1.11 प्रतिशत गिर गए। वैश्विक बाजार में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 1.46, जर्मनी का डैक्स 2.03, जापान का निक्केई 0.37, हांगकांग का हैंगसैंग 2.56 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.20 प्रतिशत उतर गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here