हमसे जुड़े

Follow us

31.3 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home देश लुधियाना में ...

    लुधियाना में चोरों ने नग्न होकर लूटा मोबाइल शोरूम, सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी

    Bathinda News
    Bathinda News: पेट्रोल पंप से पांच लाख रुपये लूटकर लुटेरे फरार

    लुधयाना। पंजाब के शहर लुधियाना में एक ऐसी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिससे देखकर सब हैरान हो गए कि ऐसा भी हो सकता है। दरअसल, लुधियाना में एक मोबाइल शोरूम में लाखों की चोरी की घटना घटित हुई। बदमाश दुकान से लाखों रुपये व सामान चुरा कर ले गए। हैरानीजनक बात ये है कि चोरी करने वाला युवक बिना कपड़े के कर रहा था। जानकारी के अनुसार यह घटना मोती नगर इलाका मेन मार्केट शेरपुर कलां की है। बताया जा रहा है कि दो आरोपी दुकान के बाहर थे व तीसरा अंदर दाखिल हुआ। दुकान के मालिक जसप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी महिन्द्रा इलेक्टॉनिक्स के नाम से शेरपुर मेन मार्केट में दुकान है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर दुकानदार ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर में लिखना था 45 हजार और लिख दिया 4500। इस पर पुलिस ने सफाई देते हुए कहा कि यह टाइपिंग मिस्टेक से हुआ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here