हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश ये है भाईचारा...

    ये है भाईचारा, हरियाणा के सेवादारों ने पंजाब में जाकर बांटी राहत सामग्री

    flood
    flood ये है भाईचारा, हरियाणा के सेवादारों ने पंजाब में जाकर बांटी राहत सामग्री
    • ब्लॉक धनोरी के डेरा सच्चा सौदा सेवादारों ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री।
    • बॉर्डर पार गुलाड और होतीपुर गाँवो में पहुंचकर सेवादारो ने बांटा पीड़ितों का दर्द
    • पशुओं के लिए हरा चारा मुहैया करवाया

    धनोरी सचकहूँ/ कुलदीप नैन। पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर स्थित खनौरी में आई बाढ़ से कई गाँवो में दहशत का माहौल बना हुआ है। हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। घरों में पानी घुस गया है।हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।, लोगों को भोजन और अन्य संसाधनों की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

    ऐसे विकट हालात में ब्लॉक धनोरी के डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों व साध संगत ने बाढ़ में फंसे लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। ब्लॉक धनोरी के सेवादारो ने बॉर्डर पर लगते गुलाड और होतीपुर गाँवो में घर घर जाकर खाने पीने व अन्य जरूरत का सामान बांटा। इसके साथ ही सेवादार भूख से मरने की कगार पर पहुंचे पशुओं के लिए हरा चारा भी साथ लेकर गए और पशुओं को खिलाया।

    सभी सेवादार शनिवार सुबह दाता सिंह वाला नामचर्चा में एकत्रित हुए। इसके बाद सेवादारो ने 2 ट्रेक्टर ट्रालियों में राहत सामग्री भरकर बाढ़ प्रभावित गाँवो का रुख किया। सेवादारो ने यहाँ बाढ़ पीड़ितों को खाने पीने की चीजें मुहैया करवाई। गाँवो वाले डेरा सच्चा सौदा के सेवादारो की निस्वार्थ सेवा भावना देखकर धन्य धन्य कह उठे। उन्होंने कहा कि धन्य है ऐसे सेवादार जो अपने सतगुरु की शिक्षाओं पर चलते हुए इस दुख की घड़ी में हमारा साथ देने बॉर्डर पार से यहां पहुंचे है। हम तहदिल से डेरा सच्चा सौदा वाले पूज्य गुरुजी का शुकराना करते है। इस मौके पर 15 मेम्बर राम सिंह इन्सां, बहादुर इन्सां, सतगुरु इन्सां, बलविंद्र इन्सां, नरेश इन्सां सहित दर्जनों सेवादार मौजूद रहे।

    नर सेवा नारायण सेवा – मेवा सिंह इन्सां

    ब्लॉक प्रेमी सेवक मेवा सिंह इन्सां ने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण इन गाँवो मे लोगों को बड़े पैमाने पर सुविधाओं की कमी हो रही थी। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां भी फरमाते है कि दुख की घड़ी में किसी के काम आना ही सच्ची इंसानियत है। इसी के चलते ब्लॉक धनोरी की साध संगत द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए यहाँ हर सँभव सहायता प्रदान की जा रही है। कहा भी जाता है नर सेवा नारायण सेवा, इसी सेवा भावना के साथ सभी सेवादार तन मन से सेवा में जुटे हुए है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here