हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें इंडोनेशिया के...

    इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में बाढ़ तीन लोगों की मौत, चार लापता

    Flood in Indonesia

    जकार्ता (एजेंसी)। इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में अचानक आई बाढ़ में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए है। स्थानीय आपदा एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लोपी जिले की आपदा प्रबंधन एजेंसी की संचालन इकाई के प्रमुख इदरान एमटी ने कहा कि भारी बारिश के कारण आयी प्राकृतिक आपदा से पारिगी माउटोंग जिले के टोरु गांव के सभी घर जलमग्न हो गए। उन्होंने कहा, ‘गुरूवार की रात अचानक पानी आया और गांव के सभी घरों और इमारतों में पानी भर गया।

    घरों में एक मीटर ऊंचा पानी भरा

    उन्होंने कहा, ‘प्रभावित क्षेत्रों की जांच के बाद, तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता बताये गये है। खोज और बचाव कार्यालय के कर्मचारी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घरों में एक मीटर ऊंचा पानी भर गया है। ग्रामीणों ने ऊंचे मैदानों में शरण ली है। उन्होंने कहा कि आपदा राहत के लिए निकासी केंद्र और रसद केंद्र स्थापित किए गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here