हमसे जुड़े

Follow us

11.2 C
Chandigarh
Friday, January 23, 2026
More
    Home राज्य पंजाब संपत्ति विवाद...

    संपत्ति विवाद के चलते तीन बेटों ने पिता को उतारा मौत के घाट

    property dispute sachkahoon

    सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा, अबोहर। स्थानीय पुरानी फाजिल्का रोड पर एक फ्लोर मिल के संचालक की सोमवार को संपत्ति विवाद (Property Dispute) के चलते उसी के तीन बेटों ने कथित रुप से गला घोंटकर हत्या कर दी। इधर मौके पर पहुंचे डीएसपी और पुलिस टीम ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए मृतक के बेटों के बयान कलमबद्ध करते हुए बाद में हत्या का मामला दर्ज किया।

    जानकारी के अनुसार गुरुनानक फ्लोर मिल के संचालक छिंदर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह आयु करीब 65 वर्ष जिसके तीन बेटे और एक बेटी है, जिनमें से बेटी लुधियाना में विवाहित है जबकि तीनों बेटे मकान के ऊपरी पोर्सन में रहते हैं जबकि छिंदर सिंह नीचे के पोर्सन में रहते हुए फ्लोर मिल चलाने का कार्य करता था। आज सुबह उसका शव संदिग्ध हालातों में कमरे की सीढ़ियों पर लटका हुआ था।

    मृतक के भाई के अनुसार छिंदर सिंह का अपने बेटों से पिछले कुछ समय से मन मुटाव (Property Dispute) चल रहा था। इधर आज सुबह फ्लोर मिल संचालक की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना मिलते ही डीएसपी संदीप सिंह व एसएचओ मनोज कुमार पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचें और शव को फंदे से नीचे उतरवाया तो देखा कि मृतक के गले पर निशान थे।

    पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध होने पर उन्होंने मृतक के बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इधर बाद में पुलिस ने उसके बेटे अजीत सिंह, सुरजीत सिंह व लखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए शव परिजनों के हवाले कर दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here