रामपाल सिंह को नामचर्चा कर दी श्रद्धांजलि

 परिजनों ने दीन दुखियों की मदद के लिए 11 हजार का परमार्थ

दादरी (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक दादरी के गांव रूपबास के रहने वाले रामपाल सिंह (90 वर्षीय) विगत 7 जनवरी को शारीरिक यात्रा पूर्ण कर मालिक की गोद में जा समाए। गुरुवार को उनके नमित नामचर्चा का आयोजन उनके निवास स्थान गांव रूपबास में ब्लॉक दादरी, ब्लॉक सूरजपुर एवं ब्लॉक धूम मानिकपुर की संयुक्त की गई। इस दौरान दादरी के ब्लॉक भंगीदास जगन इन्सां ने पवित्र नारा बोलकर नामचर्चा का शुभारंभ किया। तदोपरांत कविराज भाइयों ने चेतावनी भरे शब्द लगाए।

इसी बीच उनके जीवन काल की प्रमुख घटनाओं का भी उल्लेख किया गया। नामचर्चा के अंत में पवित्र ग्रंथ पढ़ने की सेवा दादरी के पूर्व भंगीदास महेंद्र पाल नागर इन्सां ने की। इस अवसर पर तीनों ब्लॉक के ब्लॉक भंगीदास 15 मेंबर, 25 मेंबर, सुजान बहनें, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार, नौजवान समिति के सेवादार, बुजुर्ग समिति के सेवादार समेत सैकड़ों की संख्या में साध-संगत मौजूद रही। प्रेमी रामपाल अपने पीछे दो बेटियां, पांच बेटे एवं पोते-नाती समेत भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। इस दौरान उनके बेटों ने 11000 रुपए का परमार्थ दीन दुखियों की मदद के लिए ब्लॉक में जमा कराया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।