हमसे जुड़े

Follow us

17.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दो डेरा प्रेम...

    दो डेरा प्रेमियों की देह दान

    Body Donate, Dera Followers, Medical Research, DeraSachaSauda, GurmeetRamRahim

    गांव ईलवाल व रामपुर गुज्जरां में हुए शरीर दान

    संगरूर (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी जहां जीते-जी मानवता को समर्पित हैं, वहीं मरने के बाद भी उनका यह जज्बा बरकरार रहता है। इसका स्पष्ट उदाहरण बने गांव ईलवाल व रामपुर गुज्जरां में देखने को मिला।

    जानकारी के अनुसार गांव ईलवाल के डेरा अनुयायी रामजी दास इन्सां (75) का शरीर उनके परिवार ने समूह ग्राम पंचायत, समूह साध-संगत, गांव व ब्लॉक के जिम्मेवारों की उपस्थिती में मेडिकल रिसर्च के लिए माऊ इंस्टीट्यूट एंड मैडीकल कालेज वाराबंशी लखनऊ (यूपी) के लिए भेजा गया है। अंतिम यात्रा दौरान मृतक की अर्थी को उनकी बेटियों ने कंधा दिया।

    माता जंगीरो इन्सां का देह मेडिकल रिसर्च के लिए दान

    इसी तरह गांव रामपुर गुज्जरां की माता जंगीरो इन्सां (64) की मृतक देह का शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया।

    उनकी दोनों आखें भी दान की गई जो पूज्य माता करतार कौर इंटरनेशनल आई बैंक सिरसा को भेजी गई जबकि उनकी मृतक देह को मेडिकल कालेज हापुड़ यूपी में रवाना किया गया। माता जंगीरो इन्सां गांव रामपुरा गुज्जरां के चौथे शरीरदानी बने।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।