रेल से कटकर दो छात्राओं की मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

भरतपुर (एजेंसी)। राजस्थान में भरतपुर जिले के नदबई में सोमवार सुबह रेल से कटकर दो स्कूली छात्राओं की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नदबई के सरकारी बालिका छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रही दसवीं कक्षा की छात्रा काजल जाटव पुत्री पप्पू जाटव निवासी गुनसारा और करिश्मा जाटव पुत्री भूरा जाटव निवासी दयौपुरा अपने हॉस्टल से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन हलैना रोड पर रेल की पटरी पार करते हुए दोनों ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे दोनों छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों छात्राओं के शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू की है। इस दर्दनाक हादसे के बाद कस्बे में शोक का माहौल पसरा हुआ है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author