हमसे जुड़े

Follow us

19.1 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home कृषि शीतलहर बढ़ने स...

    शीतलहर बढ़ने से सब्जियों की फसलों में हो सकता है नुकसान

    Agriculture News
    Agriculture News: शीतलहर बढ़ने से सब्जियों की फसलों में हो सकता है नुकसान

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Agriculture News: जनवरी माह मे शीतलहर चलने से सब्जियों की फसलों में नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसानों को सचेत रहने की आवश्यकता है। वहीं 14 व 15 जनवरी को बरसात की भी संभावना बताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह के अनुसार मौसम का प्रभाव आमजन के साथ सब्जियों की फसलों पर भी पड़ेगा। सब्जियों की ग्रोथ कम होने के साथ आमद भी प्रभावित होगी। Agriculture News

    पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। उस दिन पाला पड़ने की ज्यादा संभावना रहती है। इसलिए ऐसे दिनों में आलू, मिर्च, बैंगन व टमाटर इत्यादि फसलों को पाले से बचाने के लिए शाम के समय से ही फसल के इर्द गिर्द सूखे घास को सुलगा दें ताकि पाले का असर सब्जी की फसल पर न पड़े। उन्होने कहा कि इस मौसम में खेत को सूखा न रहने दें बल्कि खेतों में नमी की मात्रा बनाकर रखें।

    गेहूँ के लिए लाभकारी है सर्दी | Agriculture News

    डा. सीबी सिंह ने बताया कि सर्दी का मौसम यूं तो गेहूँ की फसल के लिए लाभकारी है लेकिन कोहरे के समय में जब प्रकाशसंश्लेषण नहीं हो पाता तो गेहूँ की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं। जोकि मौसम के अनुसार अपने आप ठीक हो जाएंगी। ज्यादा कीटनाशकों के छिडकाव से फसल व खेतों में नुकसान होगा। मौसम में सुधार होने पर पीली हुई पत्तियां अपने आप ठीक हो जाती हैं।

    इन जिलों में चलेगी कोल्ड वेव

    डा. सी.बी. सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार बताया कि सर्दी को लेकर मौसम विभाग भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड पहले से अधिक बढ़ने वाली है। उन्होंने बताया कि धुंध के साथ ही हरियाणा के 7 जिलों में कोहरे के साथ कोल्ड वेव भी चलने वाली है। इनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, जींद, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। आने वाले कुछ दिनों में पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। Agriculture News

    यह भी पढ़ें:– Supreme Court: समलैंगिक विवाह, दोबारा सुनवाई करने पर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here