हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गुल्लाचिक्का ...

    गुल्लाचिक्का पर फिर बढ़ा जल स्तर

    Hanumangarh News
    घग्घर नाली बेड में धीरे-धीरे कम हो रही पानी की मात्रा शुक्रवार को 5000 क्यूसेक पर पहुंच गई।

    घग्घर नाली बेड में छह दिन में कम हुआ दो हजार क्यूसेक पानी

    • अधिकारी बोले, अभी स्थिति नियंत्रण में | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। घग्घर (Ghaggar) नाली बेड में धीरे-धीरे कम हो रही पानी की मात्रा शुक्रवार को 5000 क्यूसेक पर पहुंच गई। छह दिनों में नाली बेड में 2000 क्यूसेक से अधिक पानी कम हो चुका है। इस कारण स्थिति नियंत्रण में है और जिले में पैदा हुए बाढ़ के हालात टल गए हैं। हालांकि गुल्लाचिक्का हैड पर शुक्रवार को 4 से 5 हजार क्यूसेक पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन उसके नीचे सरदूलगढ़ हैड पर गेज में कोई परिवर्तन न होने पर अधिकारी स्थिति नियंत्रण में बता रहे हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे ओटू हैड से 18400 क्यूसेक पानी राजस्थान की ओर रिलीज किया जा रहा था। राजस्थान में कुल 12600 क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी। Hanumangarh News

    घग्घर साइफन पर 12600 क्यूसेक पानी पहुंच रहा था। इसमें से जीडीसी आरडी 42 (सेमनाला) में 7785 क्यूसेक और घग्घर नाली बेड में 5000 क्यूसेक पानी रिलीज किया जा रहा था। जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता अमरजीत मेहरड़ा ने बताया कि 629 आरडी पर घग्घर नदी में 12600 क्यूसेक पहुंच रहा है। इसमें से 5000 क्यूसेक पानी नाली बेड और 7600 क्यूसेक पानी घग्घर डायवर्जन चैनल में चल रहा है। एकबारगी स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि गुल्लाचिक्का व ओटू हैड पर शुक्रवार को 4 से 5000 क्यूसेक पानी बढ़ा है। लेकिन सरदूलगढ़ की गेज में परिवर्तन नहीं हुआ है। इस कारण अभी हनुमानगढ़ जिले में बाढ़ के खतरे की स्थिति नहीं है।

    लगातार हरियाणा के अधिकारियों से सम्पर्क रखा जा रहा है। मुख्य अभियंता ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर के लिए 13500 पानी लिया है। चार में से दो ग्रुप चलाए जाएंगे। भाखड़ा में भी करीब 1500 क्यूसेक और नोहर के सिद्धमुख प्रोजेक्ट में 750 क्यूसेक पानी लिया गया है। इंदिरा गांधी नहर में गुरुवार को 10000 क्यूसेक पानी चल रहा था। धीरे-धीरे कर पानी की मात्रा में बढ़ोतरी की जा रही है। देर रात तक पानी पूरा हो जाएगा। अभी दो से तीन दिन पोंड भरने में समय लगेगा। साथ ही पानी की सप्लाई होगी। 31 जुलाई को सुबह से चार में दो ग्रुप का रेगुलेशन जारी होगा।

    नियंत्रण कक्ष समाप्त | Hanumangarh News

    पिछले दिनों घग्घर में पानी की तेज आवक के चलते गठित किए गए नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार को समाप्त कर दिया गया। नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अपने पूर्व पदस्थापन स्थान पर उपस्थिति के लिए कार्यमुक्त कर दिए गए। इस संबंध में जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग की ओर से शुक्रवार को संशोधित आदेश जारी किए गए। आदेशों में कहा गया कि घग्घर नदी में पानी की मात्रा में वृद्धि के दृष्टिगत आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए 13

    जुलाई को आदेश जारी कर श्रीगंगानगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड हनुमानगढ़ में कंट्रोल रूम गठित किया गया था। वर्तमान में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में होने के कारण उक्त कंट्रोल रूम को समाप्त किया जाता है व सभी कार्मिकों को कार्यमुक्त कर निर्देशित किया जाता है कि वे अपनी उपस्थिति मूल पदस्थापन कार्यालय में देना सुनिश्चित करें।

    यह भी पढ़ें:– हिमाचल में बारिश का कहर जारी, एनएच-5 बंद, वाहनों में गुजरी रात

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here