हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश कौन जीतेगा आद...

    कौन जीतेगा आदमपुर का रण, भाजपा, कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला | Adampur

    bjp

    आदमपुर (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के आदमपुर में तीन नवम्बर को (Adampur) आसन्न उप चुनाव का प्रचार पूरी तरह से परवान चढ़ गया है। सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है। इस उपचुनाव में कुल 22 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। यदि अब तक के चुनाव प्रचार पर नजर डाली जाए तो इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी भव्य बश्नोई और कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश के बीच ही देखा जा रहा है। इस सीट के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। उधर , प्रशासनिक स्तर पर भी मतदान को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

    हरियाणा दिवस: सीएम मनोहर लाल खट्टर का संदेश | Haryana divas

    1968 से अब तक चौधरी भजन लाल परिवार का रहा दबदबा

    उल्लेखनीय है कि 1968 से अब तक चौधरी भजन लाल परिवार का सदस्य ही विधायक बनता आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की चौथी पीढ़ी अब दंगल में अपना भाग्य आजमा रही है। भाजपा इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के नाम पर वोट मांग रही है। यह सीट अबकी बार भजनलाल परिवार के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है वही कांग्रेस छोड़कर गए कुलदीप बिश्नोई को सियासी पटखनी देने के लिए पिछले एक सप्ताह से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा कई पूर्व मंत्री ,विधायक व पूर्व विधायक गांव-गांव में डेरा डाले बैठे हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने चुनाव से दूरी बनाई हुई है।

    जजपा नेता भी उतरे मैदान में | Adampur

    जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांव बालसमंद में एक जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के पक्ष में मत की अपील की है। इंडियन नेशनल लोकदल इसी गांव में कल एक जनसभा का आयोजन करने जा रही है जिसे पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला सहित कई बड़े नेता संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा की ओर से आदमपुर मंडी में आज एक जनसभा का आयोजन रखा गया है जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित कई बड़े नेता संबोधित करेंगे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here