हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य पंजाब Accident: हाद...

    Accident: हादसों में महिला व युवक की मौत

    Accident

    (Woman and youth died)

    बठिंडा (सच कहूँ न्यूज)। पिछले दिनों हुए सड़क हादसों में एक 65 वर्षीय महिला समेत 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। थाना नथाना व सिटी रामपुरा पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालकों पर केस दर्ज किया है। नथाना पुलिस को शिकायत देकर गांव लेहरा मोहब्बत के रहने वाले विशाल कुमार ने बताया कि बीती छह मार्च को उसकी 65 वर्षीय मां बिमला देवी बठिंडा में रहते उसके भाई अश्वनी कुमार को मिलकर वापस आ रही थी।

    जब वह लेहरा मोहब्बत के पास सड़क पार करने लगीं तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मां बिमला देवी की मौत हो गई। इसी तरह थाना सिटी रामपुरा पुलिस को शिकायत देकर गांव हरनाम सिंह वाला के रहने वाले सीरा सिंह ने बताया कि बीती छह मार्च को उसका बेटा मनप्रीत सिंह व भांजा गौहर सिंह पैदल आ रहे थे। जब वह रामपुरा के नकई चौक के पास सड़क पार करने लगे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उसके 22 वर्षीय बेटे मनप्रीत सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में उसके बेटे की मौत हो गई। सिटी रामपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।