हमसे जुड़े

Follow us

28.7 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बंद पड़े मकान ...

    बंद पड़े मकान से 1 लाख की नकदी व आभूषण चोरी

    Rohtak News
    सांकेतिक फोटो

    कालांवाली (सच कहूँ न्यूज)। कालांवाली के वार्ड नंबर 10 में एक बंद पड़े मकान से चोर एक लाख रुएए की नकदी व लाखों रुपए के आभूषण् चुराकर ले गए। घटना के समय परिवार के लोग बेटे के उपचार के लिए चंडीगढ़ गए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तथ्य जुटाए। पुलिस को दी शिकायत में गुलशन कुमार ने बताया कि उसका चाचा सुभाष चंद्र वार्ड नंबर 10 में ही परिवार सहित रहता है। कई दिनों से उसका चाचा सुभाष अपने बेटे के उपचार के लिए परिवार सहित चंडीगढ़ गया हुआ है।

    इसी का फायदा उठाकर चोर उसके चाचा के मकान में दीवार फांदकर घुसे, ताकि किसी को शक न हो। चोरों ने अंदर कमरों के ताले तोड़कर पूरे घर को खंगाल डाला। कमरे में पड़ी अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखी करीब 1 लाख रुपए की नकदी व सात तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह जब वह घर संभालने के लिए आया तो बाहर के गेट का ताला सही लगा हुआ था। जब वह ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि कमरों में सामान बिखरा पड़ा है।

    उसने तुरंत अपने चाचा को इस बारे सूचित किया। सामान संभाला तो उपरोक्त सामान गायब था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर तथ्य जुटाए। पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द चोरों का सुराग लगाया जा सके।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here