हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश ई-केवाईसी बिन...

    ई-केवाईसी बिना नहीं आएगी पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त

    PM Kisan Yojana
    PM Kisan Scheme पीएम किसान 15वीं किस्त,

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान निधि योजना की 10वीं किस्त 15 दिसंबर तक जारी होने वाली है। अगर आपकों भी इसका बेसब्री से इंतजार है तो फौरन ई-केवाईसी पूरा कर लें। इसके बिना आपकी किस्त लटक सकती है। सरकार ने इस योजना में यह महत्वपूर्ण बदलाव किया है। सरकार ने पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए ई-केवाईसी आधार अनिवार्य कर दिया है। पोर्टल पर कहा गया है कि आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए किसान कॉर्नर में ई-केवाईसी विकल्प पर क्लिक करें और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम सीएससी केन्द्र से संपर्क। वैसे आप घर बैठे ही अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की मदद से इसे पूरा कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।

    ये है प्रक्रिया

    • दाएं हाथ पर आपको इस तरह के टैब्स मिलेंगे। सबसे ऊपर X eKYC लिखा मिलेगा। इस पर क्लिक करें
    • अब आप अपना आधार नंबर और इमेज कोड डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें
    • इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी डालें
    • अगर सबकुछ ठीक रहा तो ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी वरना इनवेलिड लिख कर आएगा।
    • अगर ऐसा हुआ तो आपकी किस्त लटक सकती है। आप आधार सेवा केंद्र पर इसे ठीक करा सकते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here