कोरोना थमने और रुकने का नाम नहीं ले रहा, रिकॉर्ड 2.17 लाख आए नए मामले, पढ़ें पूज्य गुरु जी का संदेश

Coronavirus

देश में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 2.17 लाख नये मामले

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में रिकॉर्ड 2.17 लाख नये मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,17,353 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 42 लाख 91 हजार 917 हो गयी है।

वहीं इस दौरान रिकॉर्ड 1,18,302 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,25,47,866 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 15 लाख को पार कर 15,69,743 हो गये हैं। इसी अवधि में 1185 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,74,308 हो गयी है। देश में रिकवरी दर घटकर 87.80 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 10.98 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.22 फीसदी रह गयी है।

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर

महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 27,061 बढ़कर 6,21,646 हो गए हैं। इस दौरान राज्य में रिकॉर्ड 92,959 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 29,59,056 पहुंच गयी है जबकि 627 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 59,153 हो गया है।

दिग्विजय सिंह को भी हुआ कोरोना

कांग्रेस नेता दिग्गविजय सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

 

स्कूल के बच्चों के अभिभावकों को कोरोना टीकाकरण के दायरे में लाया जाएं: कियावत

मध्यप्रदेश के भोपाल संभाग के संभागायुक्त कविंद्र कियावत ने महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को कोरोना टीकाकरण के दायरे में लाएं। इसके लिए 23, 24 और 25 अप्रैल को स्कूली केंद्रों पर टीकाकरण उत्सव आयोजित किया जाए। कियावत ने कहा है कि संभाग के सभी जिले में 23, 24 और 25 अप्रैल को स्कूली केंद्रों पर टीकाकरण उत्सव आयोजित किया जाए। इस टीकाकरण महोत्सव को बच्चों के अभिभावक, पड़ोसी और वयोवृद्ध परिवार के सभी सदस्य शामिल होकर टीकाकरण को सफल बनाएं।

कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

1. सुबह-शाम कम से कम 15-15 मिनट प्राणायाम के साथ मालिक का नाम जरूर जपा करें।

2. साबुन से दोनों हाथों पर झाग बनाके, एक-दूसरी हथेली पर ‘खाज’ करें ताकि नाखुन पूरी तरह साफ हो जाए।

Coronavirus

3. घरेलू प्रोटीन जैसे चने, सोयाबीन, पनीर, दही, दूध, छाछ, दालें, पिस्ता इत्यादि व विटामीन सी जैसे नींबू, संतरा, किन्नू, मौसमी, आंवला इत्यादि जरूर लें।

4. तुलसी, नीम, चार-चार पत्ते, गिलोय (टहनी व पत्ते) 10 ग्राम, लौंग-इलाईची 2-2, हल्दी, मुलेठी, अजवायन, सौंठ, सब एक-एक चुटकी, जीरा 5 ग्राम। 300 ग्राम पानी में डालकर तब तक उबालें जब तक 150 ग्राम ना रह जाए। अब इसे चाय की तरह धीरे-2 पीए। दिन में एक बार। 20 ग्राम गुड़ या शहद डाल सकते हैं।

अपने हाथ चेहरे पर बार-2 न लगाएं

‘हमारे करोड़ों बच्चों, हम आप सब से (प्रार्थना करते हैं) कहते हैं कि ‘कोरोना’ महाबिमारी से संघर्ष में सरकार जो भी दिशा निर्देश दे, उसका आप सब पूरा-2 पालन करें। हम आप सबसे गुजारिश करते हैं कि चाहे ‘अनलॉक’ है पर आप सब ज्यादा समय अपने घर के अन्दर ही रहें। काम-धन्धे पर या सफर पर जाते समय ‘मास्क’ जरूर लगाएं व एक-दूसरे से 7 फुट की दूरी बनाएं रखें। बाहर से जब आप घर लौटें तो सबसे पहले नहाएं व पहने हुए कपड़े ‘सर्फ’ वाले पानी में डाल दें। नए कपड़े पहन कर अपने परिवार के पास जाएं। अपने हाथ चेहरे पर बार-2 न लगाएं।

Do not take the corona lightly, take care

मॉस्क जरूर लगाएं

‘जब भी घर से बाहर जाएं तो मास्क जरूर लगाया करो। हम सतगुरु राम से प्रार्थना करते हैं कि देश के अन्नदाता व देश के राजा में जो विवाद चल रहा है, प्रभु आप दोनों को रास्ता दिखाए ताकि देश, जो कि अभी भी कोरोना जैसी महाबिमारी से लड़ रहा है, वो तरक्की के रास्ते पर एक जुट होकर आगे बढ़े। देश व संसार में सुख शान्ति व खुशहाली के दरवाजे खुल जाएं। बाकि प्रभु उसी में खुश रखना जो तेरी रजा है। प्यारे बच्चो, आप सब भी देश की सुख शान्ति के लिए एक दिन (12 या 24 घंटे) का व्रत रखें। एक दिन का राशन भी जरूरतमंदों को दें।

कोरोना अपडेट राज्य:-

छत्तीसगढ़:-

पिछले 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामले 12,630 और बढ़कर 1,21,769 पहुंच गए हैं। राज्य में 3,74,289 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं जबकि 255 और मरीजों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 5442 हो गयी है।

उत्तर प्रदेश:-

इस दौरान सक्रिय मामले 33,868 और बढ़कर 1,29,848 हो गए हैं। राज्य में इस महामारी से अब तक 9,480 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 6,27,032 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली:-

कोरोना के सक्रिय मामले 10,799 बढ़कर 54 हजार को पार कर 54,309 हो गए हैं। यहां अब तक 11,652 लोगों की इस महामारी से मौत हुई हैं जबकि 7,18,176 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

कर्नाटक:-

कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 17,944 और बढ़कर 96,580 हो गए हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 13,112 हो गया है तथा अब तक 9,99,958 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

केरल:-

इस दौरान सक्रिय मामले 11,520 बढ़कर 63,970 हो गए तथा 5342 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों का आँकड़ा बढ़कर 11 लाख 28 हजार 475 हो गया है जबकि 42 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 4856 हो गयी है।

पंजाब:-

सक्रिय मामले 1849 बढ़कर 30,033 हो गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 2,49,061 हो गई है जबकि 7722 मरीजों की जान जा चुकी है।

तमिलनाडु:-

सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 58,097 हो गयी है तथा अभी तक 12,999 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 8,91,839 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

मध्य प्रदेश:-

सक्रिय मामले बढ़कर 55,694 हो गए हैं तथा अब तक 3,13,459 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 4365 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

गुजरात:-

सक्रिय मामले बढ़कर 44,298 हो गए हैं तथा अब तक 5076 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 3,26,394 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

हरियाणा:-

इस अवधि में 6311 मामले बढ़ने से सक्रिय मामलों की संख्या 30,518 हो गई है। राज्य में इस महामारी से 3334 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 3,01,948 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल :-

कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़कर 36,981 हो गए हैं और इस महामारी के संक्रमण से 10,480 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5,89,424 लोग स्वस्थ हुए हैं।

तेलंगाना:-

सक्रिय मामले बढ़कर 30,494 हो गए हैं और 1797 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3,09,594 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

आंध्र प्रदेश:-

सक्रिय मामले 31,710 पहुंच गए हैं। राज्य में कोरोना वायरस को मात देने वालों की तादाद 9,03,072 पहुंच गयी है जबकि 7353 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

बिहार:-

सक्रिय मामले बढ़कर 29,079 हो गए है। राज्य में कोरोना वायरस से 1675 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,70,550 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 3041, जम्मू-कश्मीर में 2046, ओडिशा में 1935, उत्तराखंड में 1802, असम में 1123, झारखंड में 1320, हिमाचल प्रदेश में 1159, गोवा में 862, पुड्डुचेरी में 699, त्रिपुरा में 394, मणिपुर में 376, चंडीगढ़ में 407, मेघालय में 151, सिक्किम में 136, लद्दाख में 132, नागालैंड में 93, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 63, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में 12, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा लक्षद्वीप में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

दिल्ली का लाल किला कुतुब मीनार समेत अन्य ऐतिहासिक इमारतें हुई बंद

राजधानी दिल्ली में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (अरक) द्वारा संरक्षित कुतुब मीनार, लाल किला, हुमायूं का मकबरा समेत अपने सभी स्मारकों को 15 मई तक बंद रखने का फैसला लिया है। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम 4 बजे कोरोना वायरस की स्थिति पर एक समीक्षा बैठक करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।