हमसे जुड़े

Follow us

13.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    पाकिस्तान पर 300 खरब रुपए का कर्ज: इमरान

    Imran Khan

    इमरान खान (Imran Khan) खान ने  सिविल सर्विसेज कर्मचारियों को संबोधित किया

    इस्लामाबाद (एजेंसी)। प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan)ने कहा है कि पाकिस्तान पर 300 खरब रुपए का कर्ज है और देश को बचाने के लिए जवाबदेही बहुत जरुरी है। खान ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेज कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘यदि जवाबदेही नहीं होगी तो देश को बचाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘तीसरे विश्व के देश भ्रष्टाचार की वजह से ही गरीब हैं।

    जियो न्यूज के मुताबिक श्री खान ने जोर देकर कहा, ‘जब तक हम स्वयं में बदलाव नहीं करेंगे तरक्की नहीं कर पायेंगे। जनता से राजनीतिग्य और नौकरशाह सभी को स्वयं में बदलाव लाना होगा। बदलना नितांत जरुरी है। उन्होंने कहा, ‘विश्व में कुछ भी असंभव नहीं है। उन्होंने कहा, ‘देश पर वर्तमान में 300 खरब रुपए का कर्ज है। हम देश पर चढ़े कर्ज के लिए प्रतिदिन छह अरब रुपए के ब्याज का भुगतान कर रहे हैं। हमारे पास देश को चलाने के लिए संसाधन नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को बचाने के लिए जवाबदेही जरुरी है और राष्ट्र को ऋण से उबारने के लिए बदलाव जरुरी है।

    indi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।