हरियाणा में कोरोना के 9050 नये मामले, सात मौतें

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

चंडीगढ़| हरियाणा में कोरोना संक्रमण (Cases of Corona) के आज 9050 नये मामले आये जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 837998 हो गई है। इनमें ओमीक्रॉन के 169 मामले शामिल हैं। कुल संक्रमितों में से 781157 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें 163 ओमीक्रॉन पीड़ित शामिल हैं। राज्य में ओमीक्रॉन के छह समेत कोरोना के 46720 मामले सक्रिय हैं। आज सात कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 10098 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कुल काेरोना संक्रमण(Cases of Corona) दर 18.36 प्रतिशत, रिकवरी दर 93.22 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। राज्य के गुरूग्राम में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जहां आज 3349, फरीदाबाद 1764, हिसार 262, सोनीपत 403, करनाल 389, पानीपत 271, पंचकूला 510, अम्बाला 522, सिरसा 148, रोहतक 239, यमुनानगर 199, भिवानी 75, कुरूक्षेत्र 172, महेंद्रगढ़ 35, जींद 155, रेवाड़ी 92, झज्जर 184, फतेहाबाद 53, कैथल 93, पलवल 17, चरखी दादरी 84 और नूंह में कोरोना के 34 मामले आये।

राज्य के गुरूग्राम में एक, सोनीपत दो, अम्बाला, रोहतक, भिवानी और कैथल एक-एक कोरोना मरीज ने आज दम तोड़ दिया जिससे कोरोना से मृतकों की संख्या अब 10098 पहुंच गई है। राज्य में अब तक कुल 37875788 कोविडरोधी खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 21985969 लोगों को पहली तथा 15833825 को दूसरी कोविडरोधी खुराक दी जा चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts