हमसे जुड़े

Follow us

31.2 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नगर परिषद कर्...

    नगर परिषद कर्मचारी 2500 रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    City council employee arrested red-handed taking Rs 2500

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। जींद में विजिलेंस की टीम ने नगर परिषद के कर्मचारी सुरेश कुमार को 2500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी नगर परिषद में लगा हुआ था और प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। जानकारी के मुताबिक पीड़ित शख्स अपने मकान की प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए नगर परिषद के चक्कर काट रहा था। पीड़ित शख्स से इसके लिए दस हजार की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित शख्स ने आरोपी कर्मचारी को 7500 रुपये की राशि पहले ही दे दी थी जबकि आज 2500 रुपये की रिश्वत के साथ कर्मचारी को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल विजिलेंस ने आरोपी कर्मचारी सुरेश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।