हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश सीबीआई पूर्व ...

    सीबीआई पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन

    Ranjit Sinha

    नई दिल्ली (एजेंसी)। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का दिल्ली में निधन हो गया। रंजीत सिन्हा अपने प्रोफेशन करियर में सीबीआई डायरेक्टर, आईटीबीपी डीजी जैसे कई अह्म पदों की जिम्मेदारी संभाली थी। वहीं उन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे। उन पर आरोप था कि कोयला आवंटन घोटाले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी। सिन्हा की संदिग्ध भूमिका की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया था। इस आदेश के तीन महीने बाद सीबीआई ने सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

    सिन्हा का कार्यकाल

    2012 से 2014 के बीच दो साल के लिए सीबीआई के निदेशक रहे थे। सीबीआई निदेशक रहते हुए अपने आवास पर कोयला आवंटन के कुछ आरोपियों से कथित मुलाकात से पैदा हुए विवाद के बाद रंजीत सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।