हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More

    अमेरिका ने रूस पर क्यों लगाया प्रतिबंध, रूस ने दिया जवाब

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने रुस की ‘हानिकारक’ गतिविधियों पर की राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी कांग्रेस को सूचित किया कि उन्होंने एक कार्यकारी आदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने रुस की ‘हानिकारक’ गतिविधियों पर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है। बाइडन ने कांग्रेस को लिखे एक पत्र में कहा, ‘ मैंने एक कार्यकारी आदेश जारी किया है जिसमें अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अर्थव्यवस्था के लिए असामान्य और असाधारण खतरे के संबंध में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई है जो रूसी संघ की सरकार की निर्दिष्ट हानिकारक विदेशी गतिविधियों से उत्पन्न हुई है।

    Joe Biden

    व्हाइट हाउस का बयान

    • नये प्रतिबंध दिखाते हैं कि रूस ने अगर ‘अस्थिर करने वाली अंतरराष्ट्रीय कार्रवाइयाँ’ जारी रखीं तो अमेरिका उसे इसकी एक ‘रणनीतिक और आर्थिक रूप से प्रभावी कीमत चुकाने वाले’ फैसले करेगा।
    • साइबर हमलों के पीछे रूस सरकार का हाथ है और वो अमेरिका और उसके सहयोगी देशों में ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकतांत्रिक चुनावों को’ प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है।
    • इस हमले से साइबर अपराधियों को 18,000 सरकारी और निजी कंप्यूटर नेटवर्कों में पहुँच मिल गई थी।
    • पिछले साल दिसंबर में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने कहा था कि उनका मानना है कि इस हमले के पीछे रूस का हाथ है।

    रूस ने क्या कहा…

    रूसी विदेश मंत्रालय ने इसे ‘एक शत्रुतापूर्ण कदम’ बताया जो खतरनाक तरीके से संघर्ष का पारा बढ़ाएगा। मंत्रालय ने कहा, “ऐसी आक्रामक हरकतों का निश्चित तौर पर एक माकूल जवाब दिया जाएगा। रूसी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजदूत को तलब किया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।