हमसे जुड़े

Follow us

41 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दहशत: राष्ट्र...

    दहशत: राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर की बेहरमी से हत्या

    Kolkata News

    पुलिस ने तीन सगे भाईयों सहित चार के खिलाफ हत्या का किया केस दर्ज कर

    • रोहतक जिले के तेज कॉलोनी की हुई वारदात, चाकू गोंदकर की हत्या

    • कुछ दिन पहले नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में जताया था विरोध

    सच कहूँ/नवीन मलिक, रोहतक। पुरानी सब्जी मंडी थाना के अंतर्गत तेज कॉलोनी में देर रात चार पांच युवकों ने एक राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर की बेहरमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बॉक्सर अब फिलहाल मॉडलिंग कर रहा था। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के पिता के ब्यान पर तीन सगे भाईयों सहित चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

    पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि तीन चार दिन पहले आरोपियों में से एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड़ की थी, जिस पर युवक ने विरोध जताया था और इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की दो टीमे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

    अपने दोस्त से मिलने गया था कामेश

    पुलिस के अनुसार नगर निगम में सहायक पद पर कार्यरत पाडा मोहल्ला निवासी राजेश ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका बेटा कामेश अपने दोस्त विशाल व शिवा के घर तेज कॉलोनी गया था, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटा। जब राजेश तेज कॉलोनी गया तो उसने देखा कि राहुल उर्फ नाली, उसका भाई सन्नी, रोहित और दो अन्य युवक कामेश के साथ मारपीट कर रहे हैं। इसी बीच राहुल ने चाकू निकालकर कामेश के पेट में घोंप दिया। बीच बचाव कर विशाल व शिवा को भी हमलावरों ने कलाई पर चाकू से वारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। परिजनों द्वारा घायलों को पीजीआई भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने कामेश को मृत घोषित कर दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।