हमसे जुड़े

Follow us

41 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बस की टक्कर स...

    बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    Sonipat News
    सांकेतिक फोटो

    रानियां (सच कहूँ न्यूज)। रानियां से नया बाइक लेकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की बस की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस को दिए बयानों में गांव अबूतगढ़ निवासी धर्मा ने बताया कि उसका भतीजा वीरू सिंह बीते दिवस रानियां से नया बाइक लेने के लिए गया हुआ था। शाम को बाइक लेकर वह गांव लौट रहा था। गाबा रिसोर्ट के समीप उसके बाइक को तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज की बस के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई।

    बस चालक मौके से बस लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचित कर वीरू सिंह को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here