हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश बेअदबी मामले ...

    बेअदबी मामले की जांच पर अगली सुनवाई 16 अगस्त को

    Chandigarh News
    सांकेतिक फोटो

    चंडीगढ़ (एम के शायना)। पंजाब में हुई पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी के मामले में पंजाब पुलिस की एसआईटी द्वारा की गई जांच पर बुधवार को भी माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में लंबी बहस हुई। बहस के दौरान पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के एडवोकेट्स की ओर से एसआईटी द्वारा की गई जांच पर सवाल उठाए गए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अभी तक कोर्ट में पूरे दस्तावेज सबमिट नहीं कर पाई। अब इस मामले में आगे की बहस के लिए कोर्ट में 16 अगस्त को सुनवाई होगी।
    गौरतलब है कि पंजाब में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान गठित एसआईटी के द्वारा राजनीतिक दबाव में जांच करते हुए , दुर्भावना पूर्ण पूज्य गुरू जी को किसी आरोपी के बयान पर चालान में नामजद किया गया जबकि सीबीआई इस मामले में नामजद सभी डेरा प्रेमियों को क्लीन चिट्ट दे चुकी है लेकिन राजनीति से पे्ररित एसआईटी पूरे मामले को डेरा श्रद्धालुओं पर सिर मढ़ने के लिए कुछ दस्तावेजों को अदालत की प्रक्रिया का हिस्सा बनाने से पीछे हट रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here